{"_id":"6015c2458ebc3e34035609ce","slug":"pulse-polio-campaign-to-begin-today-644-booths-set-up-in-rajori-district-rajouri-news-jmu2280545104","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, राजोरी जिले में 644 बूथ स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, राजोरी जिले में 644 बूथ स्थापित
विज्ञापन
राजोरी। पल्स पोलियो अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार से शुरू हो रहे अभियान के तहत जिले में शून्य से पांच साल के 109159 नौनिहालों को पल्स पोलियो की बूंदें पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 644 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर पल्स पोलियो की वैक्सीन भी भेजी जा रही हैं।
किसी कारणवश बूथों पर न पहुंच पाने वाले बच्चों को सोमवार और मंगलवार को घर-घर जाकर पोलियो बूंदें पिलाई जाएंगी। जिले भर मे बनाए गए बूथों पर निगरानी के लिए 124 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। ब्लॉकों में अभियान की निगरानी के लिए ब्लॉक मॉनीटर स्थापित किए गए हैं, जबकि पूरे जिले में अभियान की निगरानी के लिए 8 जिला मॉनिटर बनाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में रविवार को जीएमसी राजोरी में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभी तक प्रस्तावित कार्यक्रम में डीसी राजेश कुमार शवन सुबह 9 बजे नौनिहालों को पल्स पोलियो की खुराकें पिलाकर जिले में अभियान का आगाज करेंगे। स्वास्थ्य कर्मियों को सभी तरह का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वैक्सीन, बैनर सहित अन्य आवश्यक चीजें ब्लॉकों में भेज दी गई हैं।