फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   puls poliyo

90559 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंदे

विज्ञापन
puls poliyo
बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दो बूंदे
राजोरी। पोलियो जैसी घातक बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए रविवार को पोलियो की बूंदे पिलाई गईं। जिले भर में रविवार को पहले दिन पांच वर्ष से कम आयु के 90559 बच्चों को खुराक पिलाई गई।
विज्ञापन

उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने रोटरी क्लब की तरफ से गुज्जर मंडी चौक में बनाए गए पोलियो बूथ पर बच्चे को पोलियो की दवा पिला कर अभियान शुरू कराया। जिले के विभिन्न इलाकों में बनाए गए 644 बूथों पर दिन भर पोलियो की खुराक पिलाने का सिलसिला जारी रहा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनीस अल्ताफ नबी ने बताया कि पांच वर्ष से कम आयु के 1 लाख 9 हजार 159 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी थी। पहले दिन यह लक्ष्य करीब 84 प्रतिशत प्राप्त किया गया। उन्होंने बताया कि अगले दो दिन में पल्स पोलियो अभियान डोर टू डोर चलेगा। इतना ही नहीं स्कूलों में जाकर भी विशेष टीमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे हाई रिस्क क्षेत्रों में विशेष रूप से इस अभियान को चलाएं, ताकि एक भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed