फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   public speaks in sunderbani

Rajouri News: दरबार में खुला समस्याओं का पिटारा, जनता को दिलाया सुशासन का भरोसा

Wed, 17 Jul 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी Updated Wed, 17 Jul 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
public speaks in sunderbani
कोऑपरेटिव विभाग की सचिव बबीला रकवाल और उपायुक्त ओम प्रकाश भगत ने सुंदरबनी में जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। हायर सेकेंडरी स्कूल बाजावाई के प्रांगण में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें सुंदरबनी की 20 से 22 पंचायतों के पंच-सरपंच व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। जनता दरबार में लोगों ने समस्याओं का पिटारा खोला और अधिकारियों ने सुशासन का भरोसा दिलाया।
सुबह 11 बजे पहुंचे सचिव कोऑपरेटिव विभाग बबीला रकवाल और जिला उपायुक्त का प्रशासनिक कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जनता दरबार परिसर में लगे विभिन्न विभागों के प्रदर्शनी स्थलों का निरीक्षण किया। इसके बाद औपचारिक रूप से जनता दरबार के कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान डीडीसी सदस्य सुंदरबनी राजेंद्र शर्मा सहित चीफ प्लानिंग अधिकारी राजोरी, एडीसी सुंदरबनी राजीव मंगोत्रा सहित सभी विभागों के अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रवक्ताओं ने अपने-अपने गांव की तरक्की उन्नति के लिए विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए उनका समयबद्ध तरीके से समाधान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सरपंचों ने कहा कि उप जिला अस्पताल सुंदरबनी में बीएमओ का पद पिछले काफी समय से रिक्त होने के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। कर्मचारियों के वेतन बंद हैं। बायोमैट्रिक अटेंडेंस मशीन खराब है। लोगों ने बीएमओ के रिक्त पद को भरने की मांग की। वहीं, सेवानिवृत कर्नल कुंदन लाल शर्मा ने कहा कि बाजावाई सीमांत क्षेत्र के मुख्य शहर के रूप में उबरकर सामने आ रहा है। यहां पर आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ सहित अन्य सुरक्षा बल के जवान गाड़ियों सहित पहुंचते हैं। मगर छोटे-छोटे गांव में आज कई बैंकों ने शाखाएं खोलकर एटीएम स्थापित किए हैं। मगर बाजावाई में आज तक कोई एटीएम नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों सहित सुरक्षा बल के जवानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
सीमांत क्षेत्र कांगड़ी के सरपंच अनिल कुमार और रोशन लाल ने कहा कि बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट फंड के तहत आने वाले धन का व्यय केवल सीमांत क्षेत्र में ही होना चाहिए। वहीं, पिछले कुछ साल से देखा गया है कि ऐसा नहीं होता। इस कारण सीमांत क्षेत्र पर रहने वाले लोग पलायन को मजबूर हैं। इस पलायन को जल्द से जल्द रोका जाए। इसके साथ-साथ अन्य कई प्रवक्ताओं ने अपनी अपनी समस्याएं उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी।

उपायुक्त ओमप्रकाश भगत और सचिव कोऑपरेटिव विभाग बबीला रकबाल ने लोगों को समस्याओं का हल करने का आश्वासन देने के साथ-साथ सुशासन का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक गांव में लगे पाइपों के ढेरों के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। स्थानीय भूतपूर्व सरपंचों-पंचों सहित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि विभाग को पहले पानी का स्रोत बनाना चाहिए। इसके बाद ही सरकारी धन का व्यय पाइपें खरीदने में करना चाहिए, जबकि यहां पर उलट हो रहा है। पानी की सप्लाई करने के लिए पानी का कोई स्रोत तो मिलता नहीं। मगर विभाग गांव में पाइपें खरीद कर ढेर लगा चुका है। सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुआ जनता दरबार 3 बजे संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed