फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   public poblem

रशासन की अनदेखी के चलते महिलाओं को सड़क पर काम करते देखा गया

विज्ञापन
public poblem
सड़क से पस्सी साफ करती महिलाएं।
राजोरी। कोटरंका के केरी खवास को हेडक्वार्टर से जोड़ने वाली सड़क पर दो दिन पहले भारी भूस्खलन के चलते सड़क पर मलबा गिरने से यातायात ठप हो गया है। दो दिन बाद भी जब प्रशासन ने उक्त सड़क से मलबा हटाने के लिए काम शुरू नहीं किया तो महिलाओं ने खुद ही रास्ता बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ख्वास जा रही कुछ महिलाएं जब भूस्खलन वाले स्थान पर पहुंचीं, तो उन्हें लगा कि गाड़ी आगे नहीं जा पाएगी। महिलाओं ने गाड़ी से उतरकर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया, ताकि उनकी गाड़ी वहां से निकल कर ख्वास तक पहुंच सके। महिलाओं और कुछ अन्य लोगों ने बताया कि इस सड़क पर जब कभी भी बारिश होती है तो फिसलन होती है, जिसके चलते अक्सर यातायात ठप रहती है। दो दिन पहले गिरी पस्सी को उठाने के लिए प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। इसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि दो दिन उनके गांवों में सामान को लेकर कोई वाहन नहीं पहुंचा, जिसके चलते खाने-पीने के सामान की भी किल्लत महसूस की जाने लगी है। इसके अलावा यदि किसी बीमार व्यक्ति को जिला हेडक्वार्टर या कोटरंका ले जाना हो तो उसे भी कंधे पर उठा कर लाना पड़ रहा है, जिसको लेकर भी लोगों को परेशानी हो रही है। लोगोें और महिलाओं ने जिला प्रशासन और उपराज्यपाल प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि तत्काल सड़क पर गिरा मलबा उठाने का काम शुरू किया जाए ताकि रोड पर यातायात बहाल हो सके और लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed