फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   public meeting in naushera

नौशेरा को जिले का दर्जा दिया जाए

विज्ञापन
public meeting in naushera
नौशेरा में जनता दरबार को संबोधित करते उपायुक्त राजेश के.शवन।
नौशेर। उपायुक्त राजेश के. शवन ने बुधवार को जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगाें ने दरबार में नौशेरा को जिले का दर्जा दिए की मांग रखी।
विज्ञापन

दरबार में कहा गया कि जो बंकर बने हैं उनका भुगतान किया जाए, टाई पुल से नौशेरा जाने वाली सड़क मार्ग व अन्य सड़क मार्ग में सुधार किया जाए, बिजली, पानी, सड़क, स्कूलों का दर्जा बढ़ाए जाने आदि की मांग की गई। व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष कपूर ने कहा कि वर्ष 1947 की सबसे पुरानी तहसील नौशहरा को जिले का दर्जा दिया जाए। एआरटीओ को नौशेरा में तीन दिन के लिए बैठाया जाए। जम्मू-कश्मीर शिक्षा विभाग बोर्ड की शाखा नौशेरा में खोली जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने लोगों को समस्याओं को गंभीरता से सुना और को संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका समाधान करने का निर्देश दिया।
दरबार में कलाल, लंगर, सेरी, सयाल, दबड पोठा, मानपुर भजनोवा, नोनयाल, चौकी हंडन, कलसिया, भवानी, सैर, मकडी, खंबा, लाम लडोका, किला दराल, पुखरणी आदि गांवों से लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीडीसी सदस्य सेरी संगीता शर्मा, डीडीसी सदस्य किला दराल खालिद फिरदौस, डीडीसी सदस्य मनोहर सिंह, बीडीसी चेेेयरमैन मास्टर बोधराज व सरपंचों ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed