{"_id":"9df2635c1d34cbdcd7436eb10362329a","slug":"protest-warnings-to-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार को दी प्रदर्शन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार को दी प्रदर्शन की चेतावनी
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2015 05:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के थन्नामंडी और दरहाल तहसीलों में काम कर रही आंगनबाड़ी वर्करों को पिछले करीब पांच माह से वेतन नहीं मिला है। बिना वेतन के काम रही वर्करों ने सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए जल्द बकाया वेतन देने की मांग की है।
विज्ञापन
वर्करों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि बिना वेतन के काम करना अब संभव नहीं है। घरों में दो वक्त की रोटी का भी साधन नहीं है। वहीं इस अवसर पर आंगनबाड़ी वर्कर नाजिया अखतर, नसरीन बेगम, तसलीम अखतर, शाजिया कोसर ने बताया कि बिना वेतन के वह अपने बच्चों की स्कूल की फीस तक नहीं दे पा रही हैं।
विज्ञापन
कमरतोड़ मंहगाई के चलते बिना वेतन के गुजारा करना संभव नही हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार बकाया वेतन देने के लिए विभाग के पास गुहार भी लगाई गई है, लेकिन हर बार फंड्स नहीं आने का बहाना लगा हमें टाल दिया गया है। वही गुस्साई वर्करों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही हमें बकाया वेतन नहीं दिया गया तो हम सड़कों पर उतर प्रदर्शन का सहारा लेगें।
विज्ञापन