फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Protest

पानी की किल्लत को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
राजोरी। बुद्धल तहसील के केवल फलिन गांव में पेयजल किल्लत से जूझ रहे लोगों ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि त्योहारोें के माह में भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा। करीब दो दशक पहले बिछाया गया पाइप पुराना होकर फट गया है। उसमें से बहुत बर्बाद हो रहा है। जितना पानी रास्ते में ही बेकार हो जाता है, उससे बहुत कम पानी लोगों के घरों में आता है। ऐसी स्थिति में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। लोगों ने उपराज्यपाल से मांग की है कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पेयजल समस्या का समाधान किया जाए। नहीं तो लोग उग्र प्रदर्शन करेंगे। वहीं, इस संबंध में विभाग के जेई मोहम्मद रफीक ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सप्लाई बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed