{"_id":"60ff06548ebc3e58702dbeea","slug":"protest-rajouri-news-jmu2402829182","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका थन्नामंडी के डेली वेजर कर्मियों ने बकाया वेतन की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका थन्नामंडी के डेली वेजर कर्मियों ने बकाया वेतन की मांग की
विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। नगर पालिका थन्नामंडी में काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने अपने बकाए का भुगतान न किए जाने को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों पर कर्मचारियों में भेदभाव का आरोप लगाया।
इस प्रदर्शन का नेतृत्व इम्तियाज वानी, अशफाक जराल, फारूक खान और शहजाद गनी शॉल ने किया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर रोष जताते हुए करते हुए कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि गरीब अस्थायी मजदूरों को उनका मेहनताना नहीं दिया जा रहा। लेकिन, उन अस्थायी कर्मियों को वेतन मिल रहा है, जो नगरपालिका समिति के अधिकारियों की दुकानों और घरों में काम कर रहे हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि ईद पर्व बीत जाने पर भी उन्हें वेतन नहीं मिला। कमरतोड़ महंगाई के दौर में उनको अपने घर और बच्चों का पालन पोषण करने में भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। कई महीनों से बच्चों के स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। एक तरफ तो सरकार गरीबों और बेसहारों की मदद करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन दूसरी ओर उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। यह उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय है। उन्होंने राजोरी उपायुक्त और उपराज्यपाल से गुहार लगाते हुए कहा कि तत्काल उनका बकाया वेतन जारी किया जाए, नहीं तो वह लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
इस संबंध में जब नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि बकाया वेतन जारी करने के लिए अब तक फंड उपलब्ध नहीं हुआ है। जैसे ही फंड मिलेगा, उनका बकाया वेतन जारी कर दिया जाएगा।