{"_id":"60c3b01f8ebc3ee48b1fa922","slug":"protest-rajouri-news-jmu2371256157","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा की खबर 18-44-24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा की खबर 18-44-24
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। कस्बे के निवासियों के सामने आ रही समस्याओं के बारे में पार्षद रोहित कोहली ने उपायुक्त को लिखित ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि केंद्रीय योजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों को नहीं मिल रहा। इस कारण उन्हें बिजली, पानी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।
रोहित कोहली ने बताया कि आईपीडीएस योजना के तहत कस्बे में 22 ट्रांसफार्मर की स्थापना होना थी, लेकिन पिछले दो-तीन साल से यहां केवल दो-तीन ट्रांसफार्मर ही लगाए गए हैं। उनमें से भी दो ट्रांसफार्मर चालू नहीं हुए। आसपास के क्षेत्रों में बिजली की खराब स्थिति और पानी की अनुपलब्धता सबसे बड़ी समस्याएं हैं। 2016 में शहर के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से एक निस्पंदन संयंत्र को मंजूरी दी गई थी, लेकिन आज तक इसे आगे नहीं गया। लोग बिना फिल्टर किया हुआ पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
स्थानीय समस्याओं को लेकर रोहित ने कहा कि पीडब्ल्यूडी सड़कों की स्थिति शहर में बहुत खराब है। नोनिया की ओर दर्शन नगर जाने वाला रास्ता छह महीने पहले ही बनाया गया था, लेकिन अब वहां से पैदल भी नहीं गुजरा जा सकता। कस्बे की स्थिति इतनी खराब है कि लोग अपनों का अंतिम संस्कार भी ठीक से नहीं कर सकते। प्रशासन से गुजारिश है कि जमीर नाला के पास श्मशान घाट का निर्माण किया जाए। दर्शन नगर के लोगों को बरसात और गर्मी के दिनों में अपनों का अंतिम संस्कार करने में भी समस्या आती है।