फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Protest

बिजली की समस्या के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
Protest
नौशेरा। बढ़ती गर्मी के बीच बिजली कटौती और कम वोल्टेज की समस्या भी बढ़ती जा रही है। इसी समस्या को लेकर वीरवार को नौशेरा-सुंदरबनी में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रिशिव शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। नौशेरा के मुख्य चौक को गुस्साए लोगों ने जाम कर दिया, और अपनी मांग मनवाने के लिए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

रिशिव ने कहा कि कम वोल्टेज और अनिश्चित बिजली कटौती से लोग बहुत परेशान हो गए हैं। नौशेरा को सिओट ग्रिड स्टेशन की बिजली से वंचित कर दिया गया है। अन्य क्षेत्रों में बिजली दी जा रही है पर नौशेरा को अब तक सियोट ग्रिड के साथ नहीं जोड़ा गया। नौशेरा ग्रिड कालाकोट ग्रिड स्टेशन से जुड़ा है जो ओवरलोड है और बिजली की समस्या का मुख्य कारण है। गर्मी इस समय अपने चरम पर है और छात्र सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। क्योंकि, उनकी परीक्षाएं करीब आ रही हैं। साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के रोगी बुजुर्ग लोग भी गर्मी से आहत हैं।
विज्ञापन

अपनी बात रखते हुए रिशिव ने कहा कि इस क्षेत्र को दबाने और अनदेखा करने का एक चलन बन गया है। भेदभाव को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिले के 2018 के आंदोलन को हर कोई जानता है। यहां के लोगों की शक्ति को कम करके नहीं आंकना चाहिए। पुराने ट्रांसफार्मरों को उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर से बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को चेतावनी देते हुए रिशिव ने कहा कि यदि कुछ दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सड़कों पर उतरेंगे और जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर देंगे। इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद शर्मा, बोपार मंडल प्रमुख सुभाष कपूर, सुखदेव शर्मा और सुभाष तुली ने भाग लिया और अंत में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। धीरज कपूर, श्रीकांत चौधरी, अमन अत्री, अनमोल सूडान, ईशान शर्मा, सौरव चौधरी, साहिल सूदन, ऋषभ शर्मा, विनोद चौधरी, अरुण शर्मा, अंकित सूदन, अमित सूदन, सुमित सूदन, गौरव भारद्वाज, अभिषेक, राघव बख्शी, अभि खोखेर सहित युवा कांग्रेस के नेता इस प्रदर्शन में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed