फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Protest

वैक्सीनेशन के लिए जा रहे स्वस्थ कर्मचारी पर किया हमला

विज्ञापन
Protest
राजोरी। जिले की थन्नामंडी तहसील के कोट बहरोट क्षेत्र में वैक्सीनेशन के लिए जा रहे स्वास्थ्य कर्मी पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला कर दिया। लोगों के इस व्यवहार से नाराज हुए बाकी स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को मानते हुए प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थन्नामंडी स्वास्थ्य ब्लॉक से मोहम्मद अशरफ इलाके में वैक्सीनेशन करने जा रहे थे कि कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका और कोविड वैक्सीनेशन को लेकर कहा सुनी शुरू कर दी। बातों ही बातों में कुछ लोगों ने कर्मचारी पर हमला कर दिया और उसे पीट कर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

वैक्सीनेशन पर जा रहे कर्मचारी के साथ मारपीट की खबर जब अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगी तो सभी ने काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी। थन्नामंडी सीएचसी के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि जान हथेली पर लेकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों को वैक्सीन देने जा रहे हैं और लोग उन्हें पीट कर ड्यूटी करने से रोक रहे हैं। ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारी पर हमला करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ फरीद अहमद ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि हमला करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। तत्काल ही उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएचओ के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। लेकिन, साथ ही ये चेतावनी दी कि यदि मंगलवार तक सभी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लोग फिर से हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed