{"_id":"66b930f36371b1b00c0c7b94","slug":"protest-on-death-rajouri-news-c-273-1-now1001-100712-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: जल शक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी\n कर्मचारी की मौत पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: जल शक्ति विभाग में कार्यरत अस्थायी कर्मचारी की मौत पर बवाल
Mon, 12 Aug 2024 03:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
उपजिला अस्पताल नौशेरा में मृतक के परिजनों ने डाॅक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नौशेरा। नौशेरा उपजिला अस्पताल मे जल शक्ति विभाग में कार्यरत कर्मी की मौत पर बवाल हो गया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को जलशक्ति विभाग का अस्थायी कर्मचारी चकजराला कुए पर अपनी ड्यूटी देने के बाद अपने घर आ रहा था तो मार्ग में चक्कर आने से तबीयत बिगड़ गई।
इस पर उसके साथी कर्मचारियों और परिजनों ने उसे उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया, जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल में परिजनों व जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक की पहचान ओम प्रकाश पुत्र लक्ष्मण दास बगनोटी के रुप में हुई। रात होने के कारण मृतक के शव को शवगृह में रखा गया है। सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। मौके पर पुलिस अधिकारी व पुलिस टीम, परिजनों व लोग एकत्रित हो गए।