{"_id":"8f97a534f7127039453895b9332acd33","slug":"protest-for-water-in-rajouri-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से परेशान लोगों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से परेशान लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के धनोर जरालां क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने बुधवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
इस अवसर पर लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।
स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा व रहीम खान ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है।
बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली, तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा।
घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है, इससे विशेषकर महिलाओं व युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्कूल-कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई, तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।