फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest for the problem of water

पानी किल्लत से परेशान ग्रामीण

Wed, 03 Feb 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Wed, 03 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
protest for the problem of water
जिले की दरहाल तहसील के डोडाज क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूूझ रहे लोगों ने मंगलवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर लोगों ने नारेबाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारू बनाने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो हफ्तों से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी मीर हुसैन, दिलशाद मलिक, मोहम्मद अशफाक ने बताया कि कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई है, लेकिन केवल आश्वासन दिलाकर वापिस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। इससे विशेषकर महिलाओं व युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।


घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है और सुबह शाम कोहरे वाली ठंड में भी परेशानी होती है।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed