फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest, dead

बुद्धल में करंट लगने से ग्रेफ के 24 वर्षीय मजदूर की मौत,

विज्ञापन
protest, dead
बुद्धल में करंट लगने से ग्रेफ के 24 वर्षीय मजदूर की मौत,
राजोेरी। जिले के बुद्धल इलाके में सोमवार को 110 जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स (ग्रेफ) परिसर की चारदीवारी पर काम करते समय करंट लगने से एक स्थानीय मजदूर की मौत हो गई है। साथ ही, एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर काम करते करते बिजली के हाई टेंशन तार के संपर्क में आए और बुरी तरह झुलस कर बेहोश हो गए। स्थानीय लोग दोनों को बुद्धल के सरकारी अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने बुद्धल तहसील के बहरोट निवासी मोहम्मद सगीर (24) को मृत लाया करार दिया। जबकि, दूसरे मजदूर मोहम्मद आजम निवासी केवल बुद्धल को गंभीर रूप से घायल बताया।
विज्ञापन

आजम की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने उसे जीएमसी राजोेरी में रेफर कर दिया। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कोटरांका डॉ. इकबाल मलिक से संपर्क करने पर उन्होंने घटना में एक व्यक्ति की मौत और एक अन्य के घायल होने की पुष्टि की, और कहा कि घायल को जीएमसी राजोेरी में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रेफ के एक मजदूर की मौत और एक अन्य के घायल होने के मामले में लोगों ने विभाग के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाजपा युवा नेता मंजूर अहमद नाइक ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रेफ विभाग से मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच की जाए। यदि मजदूर दीवार का काम कर रहे थे तो अचानक बिजली विभाग ने बिजली क्यों छोड़ी? क्या ग्रेफ विभाग ने पहले से बिजली विभाग से संपर्क नहीं किया था कि काम करते समय बिजली को चालू न किया जाए?

मंजूर अहमद ने कहा कि यदि बिजली विभाग ने जानबूझकर बिजली छोड़ी है, तो उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। साथ ही मृतक मजदूर व घायल मजदूर के परिजनों को पूरी आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। ग्रेफ विभाग ने मृतक मजदूर के परिजनों को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता करते हुए उसके अंतिम संस्कार में योगदान भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed