फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest against water problem

पेयजल संकट, लोगों ने किया प्रदर्शन

Fri, 25 Dec 2015 07:16 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
protest against water problem

कोटरंका तहसील के मोड़ा दराज क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने वीरवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर लोगों ने जम कर नारेबाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारू बनाने की गुहार लगाई।

विज्ञापन


लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक माह से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है। वहीं इस अवसर पर स्थानीय निवासी मुशताक अहमद, अब्दुल रशीद, जाकिर हुसेन आदि ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार विभाग के एई कार्यालय जा कर सप्लाई सुचारू बनाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


कभी वह कार्यालय में मिले ही नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन दिला कर वापस भेज दिया। गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर हो कर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है। इससे विशेषकर महिलाओं व युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है और सुबह शाम काहरे वाली ठंड में भी परेशानी होती है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेरव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed