{"_id":"42d7bcb8c31718c0213592aab790f013","slug":"protest-against-water-problem-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट को लेकर प्रदर्शन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
जिले की दरहाल तहसील के रेकीबां क्षेत्र में दो हफ्तों ने पानी की सप्लाई ठप होने से लोगों में खासा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
सप्लाई बंद होने से नाराज लोगों ने मंगलवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने बताया कि पीएचई की पाइपें काफी पुरानी हो गई है। पाइपों के क्षतिग्रस्त होने की वजह से पिछले दो हफ्ते से इलाके में पानी की सप्लाई बंद है लेकिन पीएचई विभाग के किसी अधिकारी ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली।
कई बार इस बारे में एक्सईएन को बताया गया लेकिन उन्होंने भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मजबूरन लोगों को प्रदर्शन का रास्ता चुनना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पेयजल सप्लाई ठप होने से उन्हें रोजाना कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस ठंड में रोजाना सुबह लोगों को दूर जाकर प्राकृतिक संसाधनों से पानी लाना पड़ता है। लेकिन पीएचई के अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है।
विज्ञापन
सप्लाई ठप होने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्रों और आफिस जाने वालों को हो रही है। वहीं प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों से जल्द से जल्द पेयजल सप्लाई शुरू करने की गुहार लगाई। इस दौरान आबि मलिक, ताजीम लोन, मोहम्मद जबीर, इकबाल बट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन