फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest against police

राजमार्ग पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 29 Dec 2015 05:22 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 05:22 PM IST
विज्ञापन
protest against police

कालाकोट सब डिवीजन के केसर गाला निवासी नेकां नेता इश्तियाक चौधरी की वीडीसी बंदूक से वीडीसी सदस्य केवल कृष्ण द्वारा हत्या के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुरादपुर क्षेत्र में आवागमन बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस दौरान करीब छह घंटे तक लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि नेकां नेका की हत्या एक वीडीसी सदस्य ने की थी। पुलिस ने हत्या के मामले में परिवार के दस लोगों को गिरफ्तार कर सभी पर हत्या, साजिश और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एक व्यक्ति आरोपी है, जबकि परिवार के अन्य नौ लोगों को पुलिस फंसा रही है। उन्होंने पुलिस पर सियासी दबाव के नीचे काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार कर उन पर हत्या व आर्म्स एक्ट जैसे संगीन आरोप लगाए हैं, जबकि वह उस समय अपने घरों में थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने पीडीपी पर अल्पसंख्यक समुदाय के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीडीपी वीडीसी को भंग कर वीडीसी बंदूकें वापस लेने की मांग कर रही है। पीडीपी भी कश्मीर घाटी के अलगाववादी नेताओं के इशारे पर काम कर रही है। अलगाववादी नेता अल्पसंख्यक समुदाय को हमेशा से दुशमन समझते रहे हैं और पीडीपी भी उन्हीं की भाषा बोल रही है।

वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि हत्या के दूसरे दिन केसर गाला निवासियों ने मुरादपुर क्षेत्र मे उग्र प्रदर्शन के दौरान देश विरोधी नारेबाजी की थी और कुछ युवकों के वाहनों में तोड़फोड़ करने के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने अभी तक एक भी ऐसे युवक को गिरफ्तार नहीं किया है, जिन्होंने कानून को अपने हाथ में लिया था।

मौके पर पहुंचे एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि हत्या के मामले की जांच के लिए सिट का गठन किया गया है। पहले पकड़े गए दस में से छह लोगों को छोड़ दिया जाएगा। किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। किसी बेगुनाह को सजा नहीं मिलेगी।


एसएसपी ने भरोसा दिलाया कि हत्या के बाद उग्र प्रदर्शन के दौरान कानून को अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। एसएसपी के आश्वासन के बाद करीब छह घंटे बाद प्रदर्शनकारियों ने इस चेतावनी के साथ प्रदर्शन खत्म किया कि यदि न्याय नहीं मिला तो फिर से प्रदर्शन का सहारा लेंगे। इस बीच घंटों बड़ी संख्या में यात्री वाहन व अन्य वाहन फंसे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed