{"_id":"62222175f2fe17e0e9bc169ec7983d39","slug":"protest-against-pdp-and-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीपी-भाजपा का पुतला फूंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीपी-भाजपा का पुतला फूंका
पुंछ/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
पुंछ डेवेलपमेंट फोरम ने वीरवार को ऐतिहासिक किले के पास पीडीपी और भाजपा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए दोनो दलों का पुतला फूंका।
दोपहर को नगर स्थित ऐतिहासिक किले के पास स्थित आटो स्टैंड पर पुंछ डेवेलपमेंट फोरम के बैनर तले दर्जनों की संख्या में युवक एकत्र हुए।
उन्होंने संगठन के प्रधान निशू शर्मा, सुनील कुमार, निपुण खजूरिया की अगुवाई में पीडीपी एवं भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन करते हुए दोनों दलों का पुतला फूंका।
इस अवसर पर निशू शर्मा ने पीडीपी और भाजपा को लताड़ते हुए कहा कि राज्य की जनता ने इन दोनों दलों को राज्य की सत्ता संभालने का मौका दिया था।
इन्होंने सरकार बनाई तो लोगों को कुछ राहत मिली कि अब विकास के काम होंगे, लेकिन दस महीनों के शासन में कोई विकास का काम नहीं हुआ और मुख्यमंत्री एवं पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद के देहांत के बाद पीडीपी एवं भाजपा की आपसी खींचतान में राज्य की जनता बुरी तरह पिस रही है।
कोई भी सरकारी काम नहीं हो रहा है। जनता बुरी तरह परेशान है। उन्होंने दोनों दलों को जल्दी सरकार गठन करने की बात कही और ऐसा नहीं करने पर राज्यपाल शासन स्थायी तौर पर करने की मांग की है।