{"_id":"0bb873b7eefa5ee12153dad2b16500a7","slug":"protest-against-pay-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया वेतन न मिलने पर सड़क पर उतरे आरईटी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया वेतन न मिलने पर सड़क पर उतरे आरईटी शिक्षक
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
बकाया वेतन और अन्य मांगों के लिए राज्य सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से आरईटी शिक्षकों ने रैली निकाल कर जल्द लंबित मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। ऑल जेएंडके आरईटी शिक्षक फोरम के बैनर तले आयोजित रैली में भारी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
चिल्ड्रेन पार्क से रैली निकालकर शिक्षक डीसी कार्यालय पहुंचे। डीसी कार्यालय के बाहर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। इस अवसर पर फोरम के जिला सचिव मंजूर खान ने कहा कि बार-बार चेतावनी देने से भी राज्य सरकार की नींद नहीं खुली।
विज्ञापन
पिछले आठ माह से आरईटी शिक्षकों को वेतन नहीं मिला है। इसके अलावा शिक्षकों के लिए कोई ठोस ट्रांसफर पालिसी भी नहीं बनाई जा रही है। कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री नइम अख्तर द्वारा आरईटी शिक्षकों को स्क्रीनिंग टेस्ट पास करने के बाद नियमित किए जाने के आदेश का भी विरोध करते हुए शिक्षकों ने कहा कि पांच वर्ष तक पढ़ाने के बाद मंत्री को स्क्रीनिंग टेस्ट लेने की याद आई है।
विज्ञापन
जिले में सैकड़ों ऐसे शिक्षक हैं, जिनके पांच वर्ष की सर्विस पूरी होने के बाद भी अभी तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है। गुस्साए शिक्षकों ने डीसी से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं, तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।