{"_id":"dab091a7ecbca6d5eaaefe1bc4a95b87","slug":"protest-against-goverenment-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीड बेस कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीड बेस कर्मियों ने किया प्रदर्शन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
सरकारी विभागों में कार्य कर रहे नीड बेस कर्मियों ने मांगों के समर्थन में शुक्रवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शहर के चिल्ड्रेन पार्क में नेशनल ट्रेड यूनियन फोरम के बैनर तले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अस्थायी कर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
फोरम के जिला अध्यक्ष मोहम्मद गफूर डार ने राज्य की पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनावों से पहले दोनों पार्टियों ने कई वादे किए थे। कहा था कि सत्ता में आते ही स्थायी करने के लिए ठोस नीति बनाई जाएगी। सरकार के गठन के बाद भी अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से पीएचई, पीडीडी, पीडब्ल्यूडी और आईटीआई में कार्य कर रहे नीड बेस कर्मियों को वेतन भी नहीं मिला है। कमर तोड़ महंगाई में बिना वेतन के गुजारा अब संभव नहीं है। सरकार हमसे पूरी सेवाएं ले रही है, लेकिन मांगों की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकार ने हमें स्थायी करने के लिए कोई नीति नहीं बनाई और बकाया वेतन नहीं दिया तो काम छोड़ सड़क पर उतर आएंगे।