{"_id":"0d35df5d06b60f5c74af024d490e5734","slug":"protest-against-electricity-problem-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बुद्धल तहसील के डंडोत गांव में पिछले दो हफ्तों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर कड़ा रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियो ने जिला प्रशासन व बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले करीब दो हफ्तों से क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है। बार-बार विभाग के एई कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिलता रहा।
विज्ञापन
कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर हो कर लोगों को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। इस अवसर पर स्थनीय निवासी मोहम्मद शरीफ, इकबाल अहमद, शकील खान, मोहम्मद मारूफ आदि ने बताया कि बिजली सप्लाई ठप होने स जहां एक तरफ स्कूल कालेज विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
व्यापारियों के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। दो हफ्तों से बिजली बंद है, लेकिन बिल पूरे महीने का आएगा। वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में ट्रांसर्फामर नहीं लगाया गया तो उग्र प्रदर्शन करेंगे।