{"_id":"c0216676a5515137b0df5ac1efbef4fe","slug":"protest-against-electricity-problem-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली के लिए लोगों ने किया प्रदर्शन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 06:03 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट से परेशान सोडा बहरोट के लोगों ने राजोरी थन्नामंडी मुगल रोड स्थित सोडा पुल पर जमकर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर आश्वासन देकर प्रदर्शन को खत्म करवाया। इस दौरान रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब होने से इलाके की बिजली गुल है। कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय का चक्कर काटन के बाद भी केवल आश्वासन ही मिलता रहा। जिससे मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष शकील मीर ने बताया कि बिजली सप्लाई ठप होने से जहां एक तरफ विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है। पिछले एक महीने से बिजली बंद है लेकिन बिल पूरे महीने का देना पड़ेगा।
विज्ञापन
वहीं करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ थन्नामंडी इफ्तकार तालिब और एसडीएम अश्वनी कुमार ने जल्द बिजली सप्लाई शुरू करने का आश्वासन देकर प्रदर्शन को खत्म करवाया। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम के आश्वासन केे बाद कहा कि अगर दो दिन में नया ट्रांसफार्मर न लगा तो फिर से प्रदर्शन करेंगे।