{"_id":"50274fe03ca71b5ae754897d20842773","slug":"protest-against-electricity-problem-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट पर फूटा गुस्सा
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट पर शनिवार को दरहाल तहसील के टोपा गांव के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने इस अवसर पर जिला प्रशासन व बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की। वहीं इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले एक माह से क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली गुल है।
बार-बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय के चक्कर काटने के बाद भी केवल आश्वासन ही मिलता रहा। कई बार जिला प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं की गई तो मजबूर होकर लोगों को सड़क पर उतर कर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्थनीय निवासी मोहम्मद शरीफ, इकबाल अहमद, शकील खान, मोहम्मद मारूफ आदि ने बताया कि बिजली सप्लाई ठप होने स जहां एक तरफ स्कूल कालेज विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों के व्यापार पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
दो हफ्तों से बिजली बंद है, लेकिन बिल पूरे माह का आएगा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन तथा बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन में नया ट्रासफार्मर नहीं लगाया गया तो लोग सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करेंगे।