फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   protest against capd department

सीएपीडी विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी

Tue, 29 Dec 2015 05:28 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
protest against capd department

सोमवार को बड़ी  संख्या में लोगों ने सीएपीडी कार्यालय का घेराव कर विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत नए राशन कार्ड बनाने के मामले को लेकर लोगों में रोष है।

विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने कहा कि नए राशन कार्ड बनाने के लिए विभाग ने सभी लोगों से पुराने राशन कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक व तीन-तीन फोटो लिए थे। इतनी अधिक औपचारिकताएं देने में लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन विभाग ने जब नए राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की तो उसके लिए केवल पुराने राशन कार्ड की एक कापी व एक ही फोटो लगाया गया। बाकी सभी दस्तावेजों व दो फोटो के विभाग के कर्मियों ने फाड़ कर फेंक दिए।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, लोगों की दो फोटो को यहां वहां फेंक दिया। सीएपीडी कार्यालय के आगे पीछे लोगों के फोटो व अन्य दस्तावेजों के ढेर लगे हुए हैं। प्रदर्शन कर रहे मुश्ताक बट्ट, राजेश कुमार, मोहम्मद अल्ताफ आदि ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इन फोटो व अन्य जरूरी दस्तावेजों का दुरुपयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएपीडी विभाग की लापरवाही के कारण कोई भी व्यक्ति फंस सकता है। वहीं प्रदर्शनकारियों को शांत करवाते हुए विभाग के सहायक निदेशक ने भरोसा दिलाया कि वह दस्तावेज व फोटो को ऐसे फेंकने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। एडी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि पहले सीएपीडी मंत्री ने यह सभी औपचारिकताओं के साथ ही नए राशन कार्ड बनाने के आदेश जारी किए थे, लेकिन बाद में मंत्री ने अपने निर्देश को बदलते हुए केवल एक फोटो व पुराने राशन कार्ड की कापी लगाने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed