{"_id":"ab287c1be163d47b0ec980dc49656546","slug":"protest-against-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को गिरफ्तार करने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को गिरफ्तार करने पर प्रदर्शन
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की कालाकोट सब डिवीजन के जिगनी क्षेत्र में दो दिन पहले पशु तस्करी में शामिल दो वाहनों को आग के हवाले करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद कालाकोट में स्थिति तनावपूर्ण बन गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही युवकों की गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पुलिस ने कालाकोेट के सियालसुई निवासी दो युवकों को पशु तस्करी में शामिल दो वाहनों में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद कालाकोट और सियालसुई के लोगों ने पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों ने इसके विरोध में बाजार बंद कर चक्काजाम भी किया। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस सियासी दबाव में काम कर रही है और बेगुनाह युवकों को गिरफ्तार कर परेशान कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पशुओं से लदे वाहनों को आग लगाने में कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस के पास कोई पहचान नहीं है। भारी संख्या में लोग उक्त क्षेत्र में उस दिन मौजूद थे और गुस्साई भीड़ ने वाहनों में आग लगाई थी। देर शाम लोगों ने धरना-प्रदर्शन बंद कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवकों को नहीं छोड़ा था। इसलिए रविवार को भी इस मामले में बवाल मचने की आशंका जताई जा रही है।
प्रदर्शनकारियों ने भी साफ कहा है कि यदि पुलिस ने रविवार को भी दोनों युवकों को नहीं छोड़ा, तो वे इसका कड़ा विरोध करेंगे। इस संबंध में एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने बात करने का कई बार प्रयास किया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।