{"_id":"650ca327786b08e3ca0377eb","slug":"protest-against-administration-rajouri-news-c-272-1-raj1001-557-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri News: जलापूर्ति नहीं कर रहा विभाग, लोगों ने दो घंटे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri News: जलापूर्ति नहीं कर रहा विभाग, लोगों ने दो घंटे किया प्रदर्शन
विज्ञापन
दरहाल तहसील के गांव टोपा के लोगों ने अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। दरहाल तहसील के टोपा गांव में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने वीरवार को जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरपंच वसीम की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कड़ा रोष प्रकट किया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि करीब एक महीने से उनके घरों में विभाग पानी की आपूर्ति नहीं कर रहा है। वैसे तो घरों में कई दिन जल शक्ति विभाग के पाइपों से पानी नहीं आता। जब कभी आता है तो उसका प्रेशर इतना कम होता है कि पानी टैंक तक पहुंचता ही नहीं। इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सरपंच ने विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जल शक्ति के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर लोगों के पास कुछ नहीं पहुंचता। करीब दो घंटे प्रदर्शन के बाद प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करेंगे।