फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Protesh for water

पेयजल संकट पर भड़का गुस्सा

Tue, 15 Dec 2015 01:49 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Dec 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
Protesh for water

शहर के सेम सिम्मत क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने सोमवार को पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


लोगों ने करीब दो घंटे तक राजोरी-थन्नामंडी सड़क जाम कर पीएचई विभाग से जल्द सप्लाई सुचारु बनाने को गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महिने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।

वहीं इस अवसर पर स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, माहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा व रहीम खान आदि ने बताया कि पिछले एक महिने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जा कर सप्लाई सुचारू बनाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन


लेकिन कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन दिला कर वापिस भेज दिया। बार बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर हो कर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है।

इससे विशेषकर महिलाओं व युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।

घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है और सुबह शाम कोहरे वाली ठंड में भी परेशानी होती है। वहीं करीब दो घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच भरोसा दिलाया कि वह इस सबंध में संबंधित विभाग से बात कर जल्द समाधान के प्रयास करेंगे ।

वहीं प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेरव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed