{"_id":"04d7b1b27ca85ac6ef1d32080e0b5584","slug":"problems-of-farmers-grew-from-no-rain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानियां बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानियां बढ़ी
सुंदरबनी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील और आसपास के इलाकों में बारिश नहीं होने से किसान इन दिनों खासे परेशान नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के किसान कस्तूरी लाल, मदन लाल, अशोक कुमार, पिशोरी लाल, गणेश दास ने बताया कि पिछले काफी समय से बारिश नहीं होने से किसानों को फसलों के खराब होने का डर सता रहा था।
विज्ञापन
उन्हें उम्मीद थी कि लोहड़ी तक क्षेत्र में अच्छी बारिश हो जाएगी, जिससे उनकी फसलों को लाभ होगा, लेकिन अब लोहड़ी भी निकल गई पर अभी तक बारिश की एक बूंद भी जमीन पर नहीं गिरी। उन्होंने कहा कि अगर हफ्ते दस दिन में अच्छी बारिश नहीं होती है तो उनकी गेहूं और सरसों की फसल पूरी तरह से खराब हो जाएगी और पूरा इलाका सूखे की चपेट में आ जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के ज्यादातर किसान का जीवन यापन खेती पर ही निर्भर है, ऐसे में फसलें नष्ट होने पर उनकी आर्थिक स्थित और खराब हो जाएगी। ऐसे में अब वे दिन रात बारिश का ही इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन