फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   pradersan

डीसी कार्यालय के बाहर पटवारियों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
pradersan
राजोरी। जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पटवारियों और गिरदावर ने शनिवार को धरना दिया। आरोप लगाया कि राजस्व रिकार्ड गायब होने के मामले में पटवारियों और अन्य अधिकारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। जम्मू की बाहु तहसील के गांव सुंजवां और चौआदी के राजस्व दस्तावेजों के गायब होने के मामले में पटवारियों की गिरफ्तारी के खिलाफ राजोरी जिले के पटवारी और गिरदावर हड़ताल पर रहे है। इस दौरान राजस्व कामकाज प्रभावित रहा। लोगों को इधर से उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त कार्यालय में पटवारियों और गिरदावरों ने गिरफ्तार किए गए पटवारियों को तत्काल रिहा करने की गुहार लगाई। डीसी से मुलाकात में पटवारियों को उनकी मांगों पर गौर करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अपने साथियों को पुलिस हिरासत से न छोड़े जाने पर अड़े पटवारियों ने आगे भी कामकाज ठप रखने का फैसला किया है। उन्होंने जल्द ध्यान न देने की सूरत में धरना-प्रदर्शन और तेज करने की भी चेतावनी दी है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजस्व रिकार्ड गायब होने के मामले में पटवारियों और अन्य अधिकारियों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। वह हर जांच में सहयोग देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें इस तरह से परेशान न किया जाए। जांच के नाम पर किसी को भी बुलाकर गिरफ्तार किया जा रहा है और यह कभी भी सहन नहीं किया जाएगा। पटवार एसोसिएशन राजोरी के प्रधान इफतकार मिर्जा ने बताया कि जो रिकार्ड गायब हुआ है वो कई दशक पहले का है और पुलिस उन पटवारियों को परेशान कर रही है जिनकी नौकरी को अभी कुछ ही साल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed