{"_id":"6b431c07e813347c2d8b25a0bbaca206","slug":"power-cuts-fury-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अघोषित कटौती से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अघोषित कटौती से रोष
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की बुद्धल क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोगों में रोष है। सरपंच बदरदीन मलिक ने बताया कि 18 से 20 घंटे की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
केवल दो या चार घंटे ही बिजली रहती है और वह भी वोल्टेज इतनी कम होती है कि कुछ देख पाना भी संभव नहीं होता है। उन्होंने बिजली विभाग और जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही बिजली की अघोषित कटौती पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
लोगों ने एसएचओ बुद्धल को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन व बिजली विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द ही अघोषित कटौती पर रोक लगाई जाए।