फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   political

अर्थिक सहायता मिली तो खुश हुए जरूरतमंद

विज्ञापन
political
राजोरी। नेशनल कांफ्रेंस की समृद्ध परंपरा के तहत जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए डीडीसी ढांगरी रामेश्वर सिंह ने कालाकोट निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले ब्लॉक ढांगरी की 67 पंचायतों की जरूरतमंद विधवाओं को आर्थिक सहायता दी है। बतादें कि रामेश्वर सिंह ने डीडीसी चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान निराश्रित और जरूरतमंदों को अपना पांच साल का वेतन देने का संकल्प लिया था। आज उन्होंने अपना वादा पूरा किया। ब्लॉक ढांगरी के तहत आने वाली 67 पंचायतों की 180 विधवाओं को दो-दो हजार रुपये और एक-एक सूट भेंट किए। यह वह अवसर था जब किसी नेता ने अपना वेतन लोगों के बीच दान किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बोलते हुए ठाकुर रामेश्वर सिंह ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस हमेशा जरूरतमंदों और वंचितों की मदद के लिए आगे रहा है। जिन लोगों को नेकां नेतृत्व के बारे में जानकारी है, वे कभी भी किसी अन्य का समर्थन नहीं करेंगे। इस अवसर पर डीडीसी कलाकोट अनीता ठाकुर, डीडीसी मौफला शमीम अख्तर, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सूरी, बीडीसी मौगला सुलेखा कोतवाल, बीडीसी ढंगरी तजीम अख्तर और ठाकुर याशु वर्धन सिंह निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी एनसी कलाकोट मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीडीसी कलाकोट अनीता ठाकुर ने कहा कि नेकां का क्षेत्र में मजबूत आधार है, क्योंकि उसके नेतृत्व ने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है। डीडीसी मौघला शमीम अख्तर ने कहा कि यह निर्वाचन क्षेत्र परंपरागत रूप से नेकां का गढ़ है। याशु वर्धन सिंह ने लोगों को वित्तीय सहायता देने के लिए रामेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके दादा स्वर्गीय ठाकुर ज्ञान सिंह और उनके पिता पूर्व विधायक ठाकुर राशपाल सिंह ने भी लोगों के कल्याण के लिए निर्वाचन क्षेत्र में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता और दादा की तरह समाज की सेवा करके अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed