फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   political

भाजपा प्रदेश महासचिव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया

विज्ञापन
political
सुंदरबनी। भाजपा प्रदेश महासचिव एवं पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने रविवार को डाकबंगले में पार्टी के मंडल और जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पार्टी की मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लोगों की बेहतरी के लिए शुरू की गई तमाम योजनाएं आम लोगों तक पहुंचे। इसके लिए मंडल तथा जिला स्तर पर पार्टी के पदाधिकारियों को काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जनहित को ध्यान में रखते हुए कई योजनाएं चलाई हैं, लेकिन आम लोगों को पता नहीं होने के कारण बहुत से लोग ऐसी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। पार्टी के हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर लोगों के साथ जुड़कर केंद्र प्रायोजित योजनाओं के संबंध में जागरूक करना चाहिए। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान बालकृष्ण शर्मा, डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा, भाजपा के जिला प्रवक्ता संजय शर्मा, भाजपा जिला उपप्रधान ज्ञान चंद शर्मा, मंडल प्रधान राकेश शर्मा सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed