फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   political

राजोरी डीडीसी सदस्य ने चेयरमैन एवं उप चेयरमैन को चुना

विज्ञापन
political
डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की शपथ लेने के बाद समर्थकों के साथ।
राजोरी। डीडीसी के सदस्यों ने शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार शवन की अध्यक्षता में हुई बैठक में डीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुन लिया। इसमें गुपकार गठबंधन में नसीम लियाकत को अध्यक्ष और कांग्रेस शब्बीर खान को उपाध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

शुरुआत में जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया। चुनाव प्रक्रिया डीडीसी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल करने के साथ शुरू हुई। नामांकन पत्र की जांच, मतदान और मतगणना के बाद अध्यक्ष उपाध्यक्ष घोषित किया गया। डीपीईओ राजेश कुमार शवन ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तीन स्तरीय पंचायत राज संस्थान की स्थापना के साथ जमीनी स्तर पर विकास की प्रक्रिया को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

डीडीपीओ ने डीडीसी चुनाव में अपनी पूरी भागीदारी के लिए जिला राजोेरी के लोगों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायतों को धन, कार्यों और कार्यकलापों के विकास के माध्यम से सशक्त किया है। इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में अतिरिक्त उपायुक्त राजोरी शेर सिंह; सहायक आयुक्त राजस्व मोहम्मद अशरफ, चुनाव नायब तहसीलदार सुरजीत सिंह और चुनाव विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डीसी राजेश कुमार शवन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में एसएसपी सहित अन्य जिला अधिकारी एवं बीडीसी अध्यक्ष, डीडीसी सदस्यों और प्रमुख नागरिकों और रिश्तेदारों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed