फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   political news jammu kashmir

अनुच्छेद 370 विकास में सबसे बड़ा रोड़ा

विज्ञापन
political news jammu kashmir
पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता व भाजपा के अन्य नेता राजोरी में भाजपा सम्मेलन के दौरान। - फोटो : RAJOURI
राजोरी। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम कविंद्र गुप्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35ए राज्य में विकास को बढ़ावा देने और बेरोजगारी को खत्म करने में सबसे बड़ा रोड़ा है। भाजपा इसे हर हाल में खत्म करवाएगी। वीरवार को आयोजित भाजपा के सम्मेलन में गुप्ता ने कहा कि जब तक राज्य में अनुच्छेद 370 और 35 ए हैं तब तक विकास को पूरी तरह से गति नहीं मिल सकेगी। कहा कि राज्य की जनता जानती है कि बेेेरोजगारी को मिटाने और विकास को बढ़ावा देने के लिए इस अनुच्छेद का हटना जरूरी है। घाटी के अलगाववादी नेता नहीं चाहते कि जम्मू-कश्मीर में विकास हो और लोगों को रोजगार मिले। यही कारण है कि इस अनुच्छेद के कारण वह लोगों को बहकाते हैं।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि पीडीपी के साथ भाजपा ने विकास के मुद्दे को लेकर सरकार तोड़ी थी। भाजपा मात्र विकास को बढ़ावा देकर लोगों के साथ किए वादों को पूरा करना चाहती है। सम्मेलन के दौरान अन्य वक्ताओं ने कहा कि रियासत में अब भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार होगी। राजोरी जिले के चारों विस सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार जीतेंगे और इससे विकास को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर भाजपा के एमएलसी विबोध गुप्ता, पहाड़ी सलाहकार बोर्ड के पूर्व वीसी कुलदीप राज गुप्ता, दरहाल से कांग्रेस छोड़ भाजपा के शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इकबाल मलिक, शाम लाल शर्मा आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed