फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   polio abhiyan in rajouri

पी पोलियो बूंद, चलाया अभियान

Mon, 22 Feb 2016 12:56 AM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
polio abhiyan in rajouri
राजोरी, पुंछ सहित इनके आसपास के क्षेत्रों में रविवार को पोलियो रोग से मुक्त बनाने के लिए पोलियो की बूंद पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और रोटरी क्लब ने पांच साल से कम उम्र की आयु के बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई।
विज्ञापन


राजोरी में जिला स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और रोटरी क्लब नामक गैर सरकारी संस्था द्वारा जिले भर में करीब 613 बूथ बना कर पांच वर्ष से कम आयु के एक लाख से भी अधिक संख्या में बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई गई।
विज्ञापन


इसकी शुरूआत डीसी राजोरी शब्बीर अहमद बट्ट और रोटरी क्लब के जोनल हैड केके लंगर और जिला अध्यक्ष सरदार अमरदीप सिंह ने की। शहर के गुज्जर मंडी चौक में क्लब द्वारा लगाए गए बूथ में पोलियो बूंद पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ राजोरी डा. चमन भसीन के अनुसार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पोलियो बूंदे पिलाने का सिलसिला जरी था और कहीं भी कोई बच्चा पोलियो बूंद से वंचित न रहे इस बात को सुनिश्चित बनाने के लिए सुपरवाइजरों व मानिट्रिंग टीम ने औचक दौरे भी किए हैं।

वहीं, नौशेरा में पल्स पोलियो के दूसरे चरण में रविवार को एसडीएम हरबंस लाल शर्मा ने पोलियो की पहली खुराक पिलाकर अभियान की शुरूआत की। ब्लाक मेडिकल आफिसर नौशेरा डॉक्टर सुदेश गुप्ता ने बताया कि 67 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। आगनवाड़ी वर्करों, शिक्षकों, स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों, सुपरवाइजरों को नियुक्त किया गया है।

मेंढर तहसील में स्वास्थ्य विभाग ने जगह-जगह बूथ बनाकर पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो बूंद पिलाई। इस अभियान को कामयाब करने के लिए बीएमओ मेंढर जुल्फिकार चौधरी ने पूरी मेंढर में पोलियो बूथ बनाए। इस बीच उन्होंने बूथों का भी दौरा किया।

बीएमओ मेंढर ने बताया कि रियासत में तीन दिन तक यह अभियान चलेगा और पहले दिन बूथ बनाए गए हैं और अगले दो दिन डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। इस बीच ड्राप पिलाने आए अमित कुमार, विशाल साहनी, राजेश वर्मा, रोहित वर्मा, सुनील शर्मा आदि उपस्थित रहे।

वहीं सुंदरबनी में पल्स पोलियो अभियान के दूसरे चरण के पहले दिन हजारों बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुंदरबनी ब्लाक में कुल 69 पोलियों बूथ एक ट्रांजिंट प्वाइंट, छह मोबाइल टीमों का गठन करके पोलियो ड्राप पिलाई गई, जिसमें निर्धारित लक्ष्य से 83 प्रतिशत बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। पूरे लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभी दो दिनों तक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।


 वहीं, पुंछ में करीब 73 हजार बच्चें को पोलियों की बूंद पिलाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर नौनिहालों को पोलियो की दवा पिलाई। अभियान को 80 प्रतिशत तक सफल बताते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि इस बार मौसम ने पूरा साथ दिया, जिसके चलते हम लोग अपने लक्ष्य के करीब पहुंचे हैं और अगले दो दिनों में हम अपने 80549 नोनिहालों को दवा पिलाने का लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।


पुंछ के विकास आयुक्त मोहम्मद हारून ने बच्चे को दवाई पिलाकर अभियान की शुरूआत की। अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुमताज बटटी ने की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जिले भर में करीब 415 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed