राजोरी। जिले के थानामंडी क्षेत्र से निर्वाचित डीडीसी सदस्य व कांग्रेस के शीर्ष नेता एवं कयूम मीर भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को राजोरी में हुई एक रैली में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने की घोषणा की।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोहम्मद कयूम मीर कांग्रेस के शीर्ष नेता रहे, जिनकी राजोेरी और पुंछ में पहाड़ी समुदाय में बहुत मजबूत पकड़ है। मोदी जी ने लोगों के दिलों में स्थायी जगह बना ली है, अगर आम जनता और लोगों में यह दृढ़ विश्वास है कि मोदी जी देश को दुनिया के प्रमुख पावर हाउस में बदल देंगे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए विभिन्न विकास कार्यों और जमीनी स्तर पर लोगों को लाभान्वित करने वाली योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।
रैली में प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, इकबाल मलिक, तालिब चौधरी, राजेन्द्र गुप्ता, दिनेश शर्मा, सुभाष शर्मा, उमैर मलिक, राकेश रैना, रंजीत तारा, कौशल गुप्ता, हरीश भारती, ममता दत्त ने भी रैली को संबोधित किया।