{"_id":"62829f58cf4d1027a83a25bd","slug":"poiltical-rajouri-news-jmu2599607119","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बाद उमर राजोरी-पुंछ गुमराह कर रहे : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बाद उमर राजोरी-पुंछ गुमराह कर रहे : भाजपा
विज्ञापन
कालाकोट में जनसभा में जाते भाजपा प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता व अन्य।
- फोटो : RAJOURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। भाजपा के प्रदेश महासचिव और पूर्व एमएलसी विबोध गुप्ता ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अनुच्छेद 370 पर झूठ फैला रहे हैं। कश्मीर के बाद अब वे राजोेरी-पुंछ में आकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। विबोध ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस शांति भंग का प्रयास कर रही है। धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए सीमावर्ती जिलोें में माहौल बिगाड़ने के इस प्रयास से जनता में रोष है।
भाजपा महासचिव कालाकोट के पन्हर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। विबोध ने कहा कि भाजपा उमर अब्दुल्ला के शरारती, झूठे, प्रेरित और पूरी तरह से गैर जिम्मेदाराना बयान की निंदा करती है। आरोप लगाया कि उनके बयानों ने शरारती तत्वों को क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।
विबोध ने सोलकी-पन्हर सड़क के पूरा होने पर पन्हर के लोगों को बधाई दी, जिससे लगभग पांच हजार लोगों को लाभ होगा। यह भी आश्वासन दिया कि जल्द ही सियोट-कालाकोट सड़क का चौड़ीकरण शुरू किया जाएगा। स्वच्छ भारत अभियान के सह संयोजक बाबा अमरीक सिंह ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।