राजोेरी। डीडीसी अध्यक्ष नसीम लियाकत और नगर परिषद अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने मंगलवार को टाउन में प्रमुख ऐसी विकास परियोजनाओं का दौरा और निरीक्षण किया, जो कार्य फंड्स की कमी से अधर में लटका पड़ा है।
दोनों ने मेडिकल कॉलेज कॉम्प्लेक्स, ब्वॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल, कोर्ट कॉम्प्लेक्स मुरादपुर के प्रस्तावित स्थल के साथ-साथ शहर के सर्कुलर रोड और न्यू अब्दुल्ला ब्रिज का दौरा कर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। कार्य प्रगति की रिपोर्ट जांची। उन्होंने इस परियोजनाओं का दौरा किया जहां फंड्स की कमी के कारण कार्य रुका है। दोनों ने मीडिया को संबोधित किया और उपराज्यपाल कार्यालय से इन परियोजनाओं पर काम करना जारी रखने और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आम जनता को असुविधा से बचने के लिए हम मामले को जल्द से जल्द उच्च अधिकारियों के पास ले जाएंगे, ताकि जल्द फंड्स जारी हो सकें और निर्माण कार्य पूरा किया जा सके।
इस दौरान एक्सईएन मकबूल हुसैन, एईई कासम चौधरी, एईई कादिर खान, एईई शकूर चौधरी, जेई दानिश शेख, जेई जोहैब शावाल सहित अधिकारी मौजूद थे।