फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   poiltical

चार राज्यों मे भाजपा की प्रचण्ड जीत पर जश्न का सिलसिला जारी

विज्ञापन
poiltical
चार राज्यों मे भाजपा की प्रचण्ड जीत पर जश्न का सिलसिला जारी - फोटो : RAJOURI
राजोरी। उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाने का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दरहाल, कालाकोट, बुद्धल, धर्मसाल आदि इलाकों में सड़कों पर उतरकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

चार राज्यों में भाजपा की जीत के बाद शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। ढोल नगाड़े, डीजे और के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाजारोें में भ्रमण करते हुए राहगीरों व दुकानदारों को मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। डीडीसी सदस्य इक़बाल मालिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र की जीत है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राष्ट्रवाद व चहुंमुखी विकास के साथ-साथ कानून के राज को जनता ने समर्थन दिया। भाजपा एवं योगी सरकार की सत्ता में फिर से वापसी डबल इंजन की सरकार की सफलता को बताती है। यह जीत सुशासन, बेहतरीन न्याय प्रणाली, विकास और विश्वास की जीत है। जीत का श्रेय वहां की जनता को ज्यादा जाता है जिन्होंने अराजकता, लचर कानून-व्यवस्था, परिवारवाद के आगे प्रदेश और क्षेत्र के विकास को महत्ता दी। युवा भाजपा नेता अर्शलान मालिक ने कहा कि जनता का जनादेश ने साबित कर दिया कि यूपी के लिए योगी जी ही उपयोगी हैं।
विज्ञापन

फोटो
भाजपा को चार राज्यों में मिली से कार्यकर्ता उत्साहित
नौशेरा। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। नौशेरा व आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को जश्न मनाया गया।
इस दौरान कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर नाचे। इस मौके पर पार्षद व महिला मोर्चा प्रधान,
दिनेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, संजीव दत्ता पार्षद, प्रीति गुप्ता, नीना शर्मा, अनु भसीन, विशाल गुप्ता आदि की मौजूदगी रही। वहीं संगीता शर्मा डीडीसी सदस्य की देखरेख में लंबेड़ी में जश्न मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed