फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   poiltical

पहाड़ी आदिवासियों की आरक्षण की मांग जारी

विज्ञापन
poiltical
राजोरी में पहाड़ियों की रैली मे उमड़ा जन सैलाबद्मद्ग फोटो - फोटो : RAJOURI
राजोरी। पहाड़ियों द्वारा आरक्षण की मांग को जारी रखते हुए शुक्रवार को राजोरी में रैली आयोजित की। डाक बंगले में आयोजित रैली में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि भाजपा पहाड़ी आदिवासी लोगों के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार पहाड़ियाें को उनका अधिकार देगी।
विज्ञापन

रवींद्र रैना ने जन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में पहाड़ी आदिवासी आबादी और हर दूसरे उपेक्षित समुदाय का ध्यान रखा गया है। मोदी सरकार की योजनाओं से पहाड़ी लोग लाभांवित हो रहे हैं। भाजपा पहाड़ी आदिवासी आबादी के साथ न्याय करने और उनकी हर वास्तविक जरूरत का ख्याल रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस जनसभा से पता चलता है कि जम्मू-कश्मीर भाजपा के पक्ष में एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन

रैना ने कहा कि इन लोगों को जमीन का मालिकाना हक भाजपा नेतृत्व के ईमानदार प्रयास से ही दिया गया है। मोदी के नेतृत्व के कारण ही अंतर जिला भर्ती प्रतिबंध का मुद्दा सुलझाया गया है। सड़कों को चार लेन बनाने से इस क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं को बढ़ावा मिलेगा। सुरंगों का निर्माण फास्ट ट्रैक के आधार पर किया जा रहा है। बंकर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विबोध गुप्ता ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास की नीति का पालन करती है। यह सिद्धांत उन विकास परियोजनाओं में स्पष्ट है, जिन्हें विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों को विकसित करने के लिए डिजाइन किया गया है। सार्वजनिक कल्याण योजनाओं को सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed