फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   poiltical

राजोरी के दरहाल में भाजपा की विशाल रैली

विज्ञापन
poiltical
राजोरी। भाजपा की ओर से दरहाल में आयोजित रैली में काफी संख्या में जुटे पहाड़ी बोली बोलने वालों ने अनुसूचित जाति का दर्जा देने तथा आरक्षण की मांग उठाई। इस दौरान दरहाल की वादियां आजाद हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंज उठी।
विज्ञापन

रैली में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि भारत के लोगों ने सबका साथ, सबका विकास संबंधी पीएम मोदी के नारे पर भरोसा जताया है। नेकां, पीडीपी और कांग्रेस जैसी पार्टियां दशकों से आम जनता के मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहीं। कहा की कि अब जम्मू और कश्मीर के लोगों ने फैसला किया है कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाएगी। प्रदेश महासचिव विबोध गुप्ता ने कहा कि रैली में सभी वर्गों और क्षेत्रों की भागीदारी साबित करती है कि लोगों ने पार्टी को अपने दिल से स्वीकार किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सुशासन से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि जम्मू के लोगों ने अब तय कर लिया है कि वे अपना वाजिब हक लेकर रहेंगे। अब किसी के रहमोकरम के मोहताज नहीं रहेंगे। मोदी सरकार ने सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है। चाहे वह पहाड़ी बोलने वाले हों या फिर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले। सभी का ख्याल रखा गया है। दशकों तक अधिकारों से वंचित पश्चिमी पाकिस्तानी रिफ्यूजियों, गोरखा समाज तथा वाल्मीकि समाज को भी नागरिकता और पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
अनुसूचित जनजाति का दर्जा मिले तो लगे जख्मों पर मरहम
रैली में डीडीसी सदस्य मोहम्मद इकबाल मलिक ने पहाड़ी भाषा बोलने वालों को एसटी दर्जा देने की मांग को दोहराते हुए कहा कि पहाड़ी लोग सच्चे ईमानदार व पक्के देशभक्त हैं। कई दशक से पहाड़ी लोग एसटी स्टेटस की मांग कर रहे हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि नरेंद्र मोदी सरकार जल्द उनकी मांग को पूरा करेगी। राजोेरी-पुंछ सीमावर्ती जिलों के लोग पाकिस्तान सीमा पार से संघर्ष विराम के उल्लंघन और आतंकवाद की मार झेल रहे हैं। यदि उन्हें एसटी स्टेटस मिलता है तो उनके जख्मों पर मरहम लगेगी।

------
पहाड़ी गीतों पर खूब नाचे भाजपा नेता
प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेता जब दरहाल के बस अड्डे पर पहुंचे तो पहले से मौजूद लोगों ने पहाड़ी गीतों और ढोल नगाड़े पर नाचना शुरू कर दिया। अपने समर्थकों को पहाड़ी गीतों पर नाचते देख प्रदेश अध्यक्ष और अन्य नेता भी उनके साथ नाचना शुरू हो गए। करीब आधे घंटे तक बस अड्डे पर पहाड़ी नेता और भाजपा नेता जमकर नाचते रहे। रैली में जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, दिनेश शर्मा, ठाकुर रणधीर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष आरिफ जट, उपाध्यक्ष भरत भूषण और अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed