{"_id":"60fc554a8ebc3e58375c3f9d","slug":"plantation-drive-rajouri-news-jmu2401411119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़-पौधे देते हैं आक्सीजन, करें पौधारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़-पौधे देते हैं आक्सीजन, करें पौधारोपण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। भारतीय सेना का मिशन ऑक्सीजन है वरदान अभियान के अंतर्गत शनिवार को धनोर स्थित आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल में पौध रोपण किया गया। सेना और वन विभाग ने संयुक्त रूप से स्कूल परिसर और आसपास पौध रोपण किया।
पौध रोपण के बाद सेना ने जानकारी दी कि पौधा लगाने से वातावरण में सभी को स्वत: ऑक्सीजन मिलेगी। सेना का चलाया जा रहा मिशन आक्सीजन है वरदान अभियान समाज के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। यह पौधा लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। पौधा मानव व जीव जंतुओं के लिए वरदान हैं। इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना करना संभव नहीं।
सेना ने आम लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। पौधे प्राणवायु देते हैं। ग्रीन अर्थ क्लीन अर्थ की दिशा में पहल के साथ भारतीय सेना ने नौशेरा, राजोेरी और पुंछ में पौध रोपण अभियान चलाया। वन विभाग के सहयोग और आर्मी गुडविल पब्लिक स्कूल के 50 विद्यार्थियों की भागीदारी के साथ 10 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं।