फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Plantation drive

सीआरपीएफ द्वारा एक कार्यक्रंम का आयेजन कर पौधारोपन अभियांन चलाया गया

विज्ञापन
Plantation drive
सुंदरबनी। नगर के साथ लगते सौदरा गांव में स्थित सीआरपीएफ की 72वीं बटालियन हैडक्वार्टर में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन कर पौध रोपण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर राम मीणा, कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट वेस्ट सर्कल बी मोहन दास और डीएफओ सुरेश मांडा की मौजूदगी में वन विभाग और सीआरपीएफ ने संयुक्त पौध रोपण अभियान में बटालियन हैडक्वार्टर और इसके आसपास के क्षेत्र में करीब दो हजार फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

इसी प्रकार राजोरी तथा पुंछ में तैनात 72वीं बटालियन की अन्य कंपनियों ने अलग-अलग स्थानों पर करीब एक हजार पौधे लगाए। इस मौके पर बी मोहन दास ने कहा कि वन विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की भी जिम्मेदारी है कि बरसात के मौसम में क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए पौध रोपण अभियान चलाकर वन विभाग का सहयोग करें। सीआरपीएफ की ओर से क्षेत्र में शांति कायम रखने के साथ सामाजिक कार्यों में रुचि दिखाना एक अच्छी शुरुआत है। अन्य लोगों को भी पौध रोपण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed