{"_id":"e6a5b54baecd0e5f74d2e84aab6cec60","slug":"peoples-protest-against-the-water-problem-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की किल्लत से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की किल्लत से गुस्साए लोगों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राशन की भारी किल्लत से जूझ रहे जिले के दरहाल क्षेत्र के लोगों ने सीएपीडी विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जमकर नारेबाजी भी की।
प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन व सीएपीडी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्हें तीन महीनों से सरकारी राशन का इंतजार है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद ताज, नसीर अहमद, शाहिद इकबाल, मोहम्मद बशीर ने बताया कि सरकारी राशन न मिलने से उनके घरों मे भूखे रहने की नौबत आ गई है।
इतना ही नहीं बीपीएल परिवारों को भी तीन महीने का सरकारी राशन नहीं मिला है। पूरे गांव में लोग इतने गरीब हैं कि वह बाजार से महंगे दामों पर राशन खरीद कर नहीं ला सकते हैं।
इससे बच्चों को दो वक्त का खाना खिला पाना भी संभव नहीं रह गया है। उन्होंने सीएपीडी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग के एक भी सरकारी डिपो पर राशन उपलब्ध नहीं है।
जब भी डिपो पर राशन लेने जाओ वहां ताले लटकते नजर आते हैं। गुस्साए लोगों ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह उनकी परेशानी का जल्द समाधान किया जाए।
विज्ञापन
सरपंच जाकिर मलिक ने कहा कि राज्य में एनएफएसए लागू करने की बात कही जा रही है, लेकिन लोगों को राशन मुहैया करवाने की ओर किसी का ध्यान नहीं है।