{"_id":"c4714d280ebf7c9ec63fa995677c8caa","slug":"peoples-angry-because-of-water-problem-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी समस्या से लोग आगबबूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी समस्या से लोग आगबबूला
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
जिले की कोटरंका सब डिवीजन के दराज क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे लोगों ने वीरवार को पीएचई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर अपना कड़ा रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
लोगों ने जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द सप्लाई को सुचारु बनाने की गुहार लगाई। लोगों ने विभाग पर सुस्त कार्यप्रणाली का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले एक महीने से पीएचई की पाइपों से पानी नहीं आया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी राजेश कुमार, दिनेश कुमार, मोहम्मद अफजल, जाकिर मिर्जा व रहीम खान ने बताया कि पिछले एक महीने में कई बार विभाग के एक्सईएन कार्यालय जाकर सप्लाई सुचारु बनाने की गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
कभी एक्सईएन कार्यालय में मिले ही नहीं तो कभी उन्होंने आश्वासन देकर वापिस भेज दिया। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी जब विभाग की नींद नहीं खुली तो मजबूर होकर लोगों को प्रदर्शन करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पीएचई सप्लाई ठप होने के बाद उन्हें बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घरों में शौचालय जाने के लिए भी पानी नहीं है।
इससे विशेषकर महिलाओं व युवतियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल कालेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी दिक्कतें पेश आ रही हैं।
घरों से दूर बने प्राकृतिक संसाधनों पर पानी लेने से बहुत समय नष्ट होता है और सुबह शाम कोहरे वाली ठंड में भी परेशानी होती है।
प्रदर्शनकारियों ने पीएचई विभाग व जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि यदि दो दिन तक सप्लाई बहाल नहीं की गई तो लोग एक्सईएन कार्यालय का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगे।