{"_id":"70780ed09adfbcefea11a6cf308e0629","slug":"people-upset-from-bad-road-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की खस्ता हालत पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की खस्ता हालत पर रोष
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:56 PM IST
विज्ञापन
शहर से दरहाली क्षेत्र को जाने वाली सड़क मार्ग की खस्ताहालत को लेकर लोगों ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए जल्द मरम्मत की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बुधवार को स्थानीय लोगों ने राज्य की पीडीपी-भाजपा की पूर्व गठबंधन सरकार और जिला प्रशासन के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि आम जनता की किसी को कोई चिंता नहीं है। स्थानीय दुकानदार हाजी अल्ताफ, शाहिद डार, संजय गुप्ता, बलबीर कुमार आदि ने बताया कि पिछले काफी समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है।
स्थानीय विधायक से भी इस संबंध में कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे कभी भी हादसों का सबब बन सकते हैं। यहां वाहनों का तो दूर पैदल चलना भी संभव नहीं है।
विज्ञापन
बारिश होने पर कीचड़ और धूप निकलने पर धूल उठने से भी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा कि जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाए, नहीं तो लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन