फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   people protest on road

मुफ्त गैस कनेक्शन न मिलने पर भड़के

Tue, 31 Mar 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Tue, 31 Mar 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
people protest on road

जिले की थन्नामंडी तहसील के बीपीएल परिवारों ने सोमवार को उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (सीएपीडी) के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


बीपीएल परिवारों ने विभाग पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग द्वारा मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए बीपीएल परिवारों की सूची बनाने में कई परिवारों को नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सीएपीडी विभाग ने बीपीएल परिवारों की सूची बनाकर गैस एजेंसी को सौंपी थी, उस सूची के आधार पर केंद्र सरकार की योजना अनुसार मुफ्त एलपीजी गैस के कनेक्शन और चूल्हा हैं, लेकिन थन्नामंडी स्थित विभाग के तहसील सप्लाई अधिकारी ने कई बीपीएल परिवारों का नाम सूची में डाला ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कई परिवार अधिकार से वंचित रह गए हैं। उन्होंने टीएसओ पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर कई परिवारों का नाम सूची में नहीं डाला गया।

प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र के एसडीएम से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने मांग की कि वह इस मामले में हस्तक्षेप करें और दोबारा सूची बनवाएं। एसडीएम ने भरोसा दिया कि वह मामले की जांच कराएंगे। इस अवसर पर मोहम्मद जहांगीर, आजम खान, शौकत अहमद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed