{"_id":"0559bccb5fff0169d26fadffe0fbd7d1","slug":"people-protest-on-road-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Tue, 31 Mar 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दस्सल क्षेत्र के लोगों ने सोमवार को राज्य सरकार और सीएपीडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजोरी-पुंछ मार्ग पर जाम लगाया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने गठबंधन सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को आम लोगों की कोई चिंता नहीं है। मार्च महीना खत्म होने वाला है और अभी तक इस महीने का भी राशन नहीं मिला है।
विज्ञापन
मोहम्मद रफीक, फारूक अहमद, नसीर लोन, मोहम्मद आजम ने बताया कि सरकारी राशन न मिलने से मुसीबतें हैं। उन्होंने सीएपीडी विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक भी डिपो पर राशन उपलब्ध नहीं है। करीब दो घंटे तक सड़क जाम करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
विज्ञापन