फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   patwari on strike

पटवारियों की एक दिवसीय हड़ताल

Tue, 08 Dec 2015 08:33 PM IST
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो
राजोरी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 08 Dec 2015 08:33 PM IST
विज्ञापन
patwari on strike

अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार पर दबाव डालने के मकद से मंगलवार को पटवारियों ने एक दिवसीय हड़ताल की। ऑल जेऐंडके पटवार एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित हड़ताल में पटवारियों ने तहसील कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला प्रधान इफतकार अहमद ने सरकार के प्रति कड़ा रोष प्रकट करते हुए बताया कि मौजूदा गठबंध्ान सरकार भी पूर्व सरकार की तरह हमें मूर्ख बना रही है। अपनी लंबित मांगों के बारे मे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


नवनियुक्त पटवारियों को छह महीने का बकाया वेतन प्रदान किया जाए। डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी द्वारा भेजी गई लिस्ट के आधार पर प्रमोशन की जाए। धरना प्रदर्शन कर रहे पटवारियों ने बताया कि फिलहाल हड़ताल एक दिवसीय ही है और यदि जल्द ही हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पटवारी अनिश्चतकालीन हड़ताल पर बैठ जाएंगे और आमरण अनशन व भूख हड़ताल से भी परहेज नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed